ठाणे जिलाधिकारी प्रशासन के साथ मिलकर बेघर, मजदूर, दिहाड़ी , जरूरतमंद लोगों का चयन कर उन्हें ठाणे माहेश्वरी मंडल , एनजीओ की ओर से राशन का सामान, जो एक परिवार को करीब 2 हफ्ते चल सके, वितरित किया जा रहा है
हर एक पैकेट राशन सामग्री में आटा 5 किलो, चावल 2 किलो, दाल 1 किलो, तेल 1 किलो, नमक आधा किलो, आलू 2 किलो, प्याज 2 किलो, चीनी आधा किलो दिया जा रहा है।आवश्यकतानुसार तैयार फूड पैकेट्स भी अन्य लोगों को दिए जा रहे हैं।
पिछले तीन दिनों में ठाणे माहेश्वरी मंडल , एनजीओ ने मानपाडा, घोडबंडर रोड,फाउंटेन होटल, कोलशेत - ढोकाली, कापुरबावडी, वागले एस्टेट, महागीरी, इत्यादि ठिकानों पर जरूरतमंद लोगों को सामान वितरित व किया है।
बता दें कि ठाणे माहेश्वरी मंडल, एनजीओ आपदा के समय सहायता करने में हमेशा अग्रसर रहा है। इस संस्था ने लातूर भूकंप, पनवेल की बाढ़, केरल और सांगली की बाढ़ के समय भी आपदा ग्रस्तों लोगों की हर संभव मदद पहुंचाई है।
ठाणे माहेश्वरी मंडल एक सेवाभावी संस्था है। वर्तमान में सामाजिक सेवा हेतु, ठाणे पूर्व में शीतल जल-गृह चला रही है।
ठाणे माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष सुनील जाजू और मंत्री पराग बाहेती के नेतृत्व में इस वर्तमान कार्य को निभाने के लिए एक समिति का गठन किया गया, जिसमें मुख्य रूप में राजेंद्र तापड़िया और ओमप्रकाश सोमानी हैं। इस समिति के अन्तर्गत, राजीव मुंदरा, कमलेश साबू, किरण सावर, रंजन झंवर, हरीश कोठारी, मनमोहन मुंधरा, शिव असावा, इत्यादि और युवा समिति के सुमित लोहिया, रौनक तापड़िया, आदित्य कोठारी, अरविंद साबू, राकेश सोमानी, अनूप सारडा, परितोष इत्यादि काम कर रहे हैं।